Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन लुटेरे, अवैध हथियार व लूटी गई स्कूटी बरामद

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, लूटी गई स्कूटी और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि में चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ में उनकी पहचान उचित निवासी रसूलपुर, बाबूगढ़, हापुड़ और रौनक त्यागी निवासी बनखण्डा, बाबूगढ़, हापुड़ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों अभियुक्तों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही 12 जनवरी 2026 को लूटी गई एक स्कूटी भी उनके कब्जे से मिली।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने 1 जनवरी 2026 को थाना बीबीनगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। इस मामले में थाना बीबीनगर, बुलंदशहर में पहले से मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से गहन पूछताछ कर रही है और उनकी अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें