Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : दिसंबर 2025 की CCTNS रैंकिंग में हापुड़ प्रथम, बुलंदशहर टॉप-10 में शामिल

Meerut/Hapur News : मेरठ परिक्षेत्र के जनपद हापुड़ और बुलंदशहर ने दिसंबर 2025 की CCTNS रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यालय पुलिस तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रत्येक माह जारी की जाने वाली CCTNS रैंकिंग में इस बार हापुड़ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि बुलंदशहर ने नौवां स्थान हासिल कर टॉप-10 जनपदों में अपनी जगह बनाई है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि CCTNS रैंकिंग के लिए कुल 16 पैरामीटर्स निर्धारित किए गए हैं, जिनमें डेटा सिंक, अपराध विश्लेषण पोर्टल, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, गिरफ्तार अभियुक्तों एवं गुमशुदा व्यक्तियों की फीडिंग जैसे बिंदु प्रमुख हैं। दिसंबर 2025 के आंकड़ों के आधार पर जारी रैंकिंग में मेरठ परिक्षेत्र के इन दोनों जनपदों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

उन्होंने बताया कि गत माह मेरठ परिक्षेत्र के सभी जनपदों की CCTNS समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में हापुड़ और बुलंदशहर की टीमों ने प्रभावी कार्य करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक और बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना की गई है।

साथ ही परिक्षेत्र के अन्य जनपदों को भी CCTNS के लिए निर्धारित सभी पैरामीटर्स पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने तथा तकनीकी मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप भविष्य में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें