Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

उत्तर प्रदेश : कार्तिक पूर्णिमा मेले का हुआ भूमि पूजन, अलग-अलग राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

Hapur News : हापुड़ में तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर आज मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। इस मेले में दूर-दराज से करीब कई लाख श्रद्धालुओं का आगमन होता है और कई दिनों तक गंगा किनारे प्रवास करके वह धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

मंगलवार को पंडित गोविंद शास्त्री, पंडित विनोद शास्त्री, महंत वाराह गिरी महाराज द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर हून, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, सीडीओ हिमांशु कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, सीएमओ सुनील त्यागी, एसपी विनीत भटनागर सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के खादर में लगने वाले इस कार्तिक मेले को मिनी कुंभ भी कहा जाता है। इस पौराणिक कार्तिक मेले में अलग-अलग राज्यों सहित आसपास के जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु तम्बू तानकर तीर्थनगरी में लगने वाले मेला स्थल पर ही करीब 15 दिन तक प्रवास करते हैं।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। हापुड़ जिले की जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह लगातार मेला स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें