उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किन्नर समाज की भव्य कलश शोभायात्रा, फिल्मी धुनों पर झूमे श्रद्धालु

Hapur News : जनपद हापुड़ में शनिवार को किन्नर समाज द्वारा शहर में धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल किन्नरों ने फिल्मी गानों पर नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। आकर्षक और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बैंड बाजों की मधुर धुनों पर थिरकते हुए किन्नरों ने गढ़ रोड स्थित नव दुर्गा देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और देश की सुख समृद्धि तथा शांति की कामना की।

कलश शोभायात्रा का शुभारंभ गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी से हुआ जहां कुछ किन्नर आधुनिक परिधानों में तो कुछ पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुए। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा गढ़ रोड से पक्का बाग अतरपुरा चौपला होते हुए रेलवे रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर पहुंची।

मंदिर में किन्नरों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और घंटा व कलश चढ़ाया। इस अवसर पर राजकुमारी परवीन कशिश ममता सुनारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img