Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धः कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है। सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

फर्टिलाइजर – वितरण – उपलब्ध
यूरिया : 20.47 लाख मी. टन*14.77 लाख मी. टन
डीएपी : 3.96 लाख मी. टन*4.81 लाख मी. टन
एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश) 1.43 लाख मी. टन 4.90 लाख मी. टन
एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) 2.15 लाख मी. टन 3.46 लाख मी. टन
एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश) 0.24 लाख मी. टन 1.11 लाख मी. टन

नोट- वितरण व उपलब्धता के आंकड़े 01 अप्रैल से 27 जुलाई तक के हैं

किसी भी समस्या पर जनपद व मंडल के अधिकारियों से संपर्क करें किसान
कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। मंडलवार यूरिया उपलब्धता के आंकड़े इस प्रकार हैं-

मंडल : उपलब्ध यूरिया
सहारनपुर : 43,275 मी. टन
मेरठ : 67551 मी. टन
आगरा : 95852 मी. टन
अलीगढ़ : 86474 मी. टन
बरेली : 116987 मी. टन
मुरादाबाद : 83972 मी. टन
कानपुर : 143076 मी. टन
प्रयागराज : 111070 मी. टन
झांसी : 47722 मी. टन
चित्रकूट : 50189 मी. टन
वाराणसी : 109312 मी. टन
मीरजापुर : 36014 मी. टन
आजमगढ़ : 73086 मी. टन
गोरखपुर : 91659 मी. टन
बस्ती : 51638 मी. टन
गोंडा : 59199 मी. टन
लखनऊ :138186 मी. टन
अयोध्या : 71695 मी. टन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें