उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने लिखा है कि अब जीने की कोई वजह नहीं रही।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती मां के साथ नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। वहीं, उसके एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे और युवक ने भी शादी से इन्कार कर दिया। युवती इस बात को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। उसने दोनों पक्षों को मनाने के काफी प्रयास किए, लेकिन दोनों पक्षों में से कोई नहीं माना।

सुसाइड नोट बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें युवती ने लिखा कि जिस पर भरोसा किया, उसी ने छोड़ दिया। अब जीने की कोई वजह नहीं रही।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img