उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया

Hapur News : हापुड़ में हाफिजपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ रामपुर कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश की पहचान गौरव निवासी ग्राम नाईपुरा, जनपद अमरोहा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बहादुरगढ़ पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img