Uttar Pradesh : हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, हापुड़ में देखा गया सीधा प्रसारण

Hapur News : हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया, जिसका सीधा प्रसारण हापुड़ के बहापुर गढ़ स्याना रोड पर आम लोगों ने देखा और सुना। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की यात्रा का समय 12 से 14 घंटे से घटकर लगभग 6 से 7 घंटे रह जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित होगी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा और इसे प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है। परियोजना में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमानों के लिए एयर स्ट्रिप जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों में आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम में विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विकास अग्रवाल, राकेश बजरंगी, विभु बंसल, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img