उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: साप्ताहिक बाजार की जगह नहींं बदली जाएगी, मुख्य सचिव ने लिया निर्णय

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद में साप्ताहिक बाजार को लेकर चल रहे विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि साप्ताहिक बाजार पहले की तरह उन्हीं स्थानों पर लगते रहेंगे और पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है।
मामला तब गरमाया जब पुलिस ने यातायात और आपातकालीन स्थितियों का हवाला देते हुए साप्ताहिक बाजारों को हटाने का प्रयास किया। इस फैसले का विरोध करते हुए लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल सड़क पर सब्जी बेची, बल्कि नंगे पैर यात्रा की और अन्न त्याग की घोषणा भी की। विधायक के अनुसार, गाजियाबाद में लगभग 2 लाख दुकानदार साप्ताहिक बाजार में अपनी आजीविका चलाते हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के समर्थक हैं। मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम वैकल्पिक स्थानों की तलाश कर सकता है, लेकिन यह व्यवस्था दुकानदारों की सहमति से ही की जाएगी। पुलिस का तर्क था कि साप्ताहिक बाजार के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी होती है और आपातकालीन स्थितियों में मुश्किलें पैदा होती हैं। हालांकि, मुख्य सचिव के निर्णय के बाद अब साप्ताहिक बाजार पूर्व की भांति जारी रहेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img