उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: महापौर ने नवनिर्वाचित दो पार्षदों को शपथ दिलाई

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। महापौर ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में नवनिर्वाचित दो पार्षदों को शपथ दिलाई। पार्षदों के निधन के बाद दो वार्डों में उपचुनाव हुए थे। महापौर ने दोनों पार्षदों को जनता के बीच रहकर वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए कहा।

महापौर सुनीता दयाल के कक्ष में वार्ड-19 की पार्षद रंजीता कल्याणी और वार्ड-21 की पार्षद रीमा गौतम की शपथ कराई गई। महापौर ने सत्यनिष्ठा और कर्तव्यों के पालन की शपथ ग्रहण कराई। महापौर और नगर आयुक्त ने शपथ के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया। इसके बाद महापौर ने दोनों पार्षदों को बताया कि पूर्व में कई बैठक की गई है।

उन्होंने पार्षदों से कहा कि वह वार्ड के लोगों से व्यक्तिगत मिलते रहे। उनके बीच रहे और विकास कार्य कराए। स्वच्छता के लिए वार्ड की जनता को जागरूक करें। वार्ड में ही सूखा और गीला कूड़ा अलग कराया जाए। इससे शहर सुंदर होगा। साथ ही कूड़ा निस्तारण करने में आसानी होगी। दोनों पार्षदों ने बताया कि वह वार्ड में विकास कार्य कराने की योजना तैयार करेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img