उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गाजियाबाद से महाकुंभ के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए यूपीएसआरटीसी ने कमर कस ली है। महाकुंभ के लिए विशेष तैयारी की गई है। यूपीएसआरटीसी प्रयागराज के लिए स्पेशल बसें चलाएगी। भवगा रंग में रंगी यें बसें दूर से ही पहचानी जा सकें, इसके लिए भी तैयार कर ली गई है। गाजियाबाद से स्पेशल बसों के संचालन से आसपास के जिलों और दिल्ली में रहने वालों को महाकुंभ जाने में सहुलियत होगी।

महाकुंभ के लिए यूपीएसआरटीसी की स्पेशल बसों का संचालन 10 जनवरी से शुरू होगा। गाजियाबाद से यह बसें प्रयागराज के लिए सुबह और दोपहर के समय प्रस्थान करेंगी। श्रद्धालुओं को बसों की जानकारी लेने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं और बस अड्डों पर अलग से काउंटर बनाए गए हैं। महाकुंभ स्पेशल स्पेशल बसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर होगी और साथ में लिखा होगा, ज्ञान, भक्ति और कर्म की त्रिवेणी में डुबकी लगाने आओ चलें महाकुंभ। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होगा। आपको बता दें कुंभ हर 12 वर्ष के बाद होता है और म‌हाकुंभ पूरे 144 वर्ष बाद। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए यह बहुत ही खास है। इससे पहले महाकुंभ 1881 में हुआ था। करीब डेढ़ सौ साल बाद हो रहे इस विशाल आयोजन के लिए सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। खासकर श्रद्धालुओं को प्रयागराज आने जाने में परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महाकुंभ का आयोजन 26 फरवरी को संपन्न होगा।

रीजन के इन शहरों से मिलेंगी बसें
यूपीएसआरटीसी ने महाकुंभ के लिए गाजियाबाद रीजन के गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद से स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की है। रीजनल मैनेजर केएन चौधरी ने बताया कि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ का पहला स्थान होगा। इसलिए 10 जनवरी से ही स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कोहरे और ठंड की स्थिति को देखते हुए बसों के प्रस्थान का समय सुबह 10, 11 और 12 बजे का निर्धारित किया गया है।

600 बसें चलाने की है तैयारी
गाजियाबाद रीजन के सभी आठ डिपो से महाकुंभ के लिए 600 बसों का संचालन किया जाएगा। रीजनल मैनेजर केएन चौधरी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या घटाई- बढ़ाई जा सकेगी। गाजियाबाद और दिल्ली वाले श्रद्धालु आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से बस ले सकेंगे। प्रयागराज तक बसों के रुकने के लिए 13 पाइंट निर्धारित किए गए हैं। ये बसें श्रद्धालुओं को प्रयागराज के झूसी क्षेत्र तक पहुंचाएंगी। झूसी से संगम की दूरी दो किमी से भी कम है, झूसी से संगम तक के लिए भी श्रद्धालुओं को परिवहन साधन मिलेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए नई बसें होंगी
महाकुंभ पहुंचाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने नई बीएस-6 बसों की व्यवस्था की है। यह बसें प्रदूषण रहित है। यात्रियों को इन बसों में आरामदायक यात्रा का सुखद अनुभव मिलेगा। प्रयागराज तक का सफर करीब 12 घंटे का होगा। यूपीएसआरटीसी ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाने के हर संभव प्रयास किए हैं। प्रयागराज में बसें झूसी में जहां श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी, वहां तैनात किया गया अतिरिक्त स्टाफ संगम तक पहुंचने में श्रद्धालुओं की मदद करेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img