Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गाजियाबाद में पीएम मोदी : पुलिस पहुंची सीमा त्यागी के घर, जीपीए की अध्यक्ष हैं सीमा त्यागी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गाजियाबाद में पीएम मोदी : पुलिस पहुंची सीमा त्यागी के घर, जीपीए की अध्यक्ष हैं सीमा त्यागी
गाजियाबाद में जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन होता है, ग‌ाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया जाता है

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद में जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन होता है, ग‌ाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी गाजियाबाद पुलिस सुबह सवेरे सीमा त्यागी के घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी सीमा त्यागी ने ट्वीट करके दी। गाजियाबाद परेंट्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल पर की गई इस पोस्ट को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम गाजियाबाद, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ एएनआई को भी टैग किया है।

सीमा त्यागी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि शिक्षा के मुद्दे की ताकत देखिए, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाजियाबाद दौरा है और पुलिस मुझे हर बार की तरह नजर बंद करने के लिए मेरे आवास पर पहुंच गई है। सीमा त्यागी का कहना है कि वह शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं, इसीलिए उन्हें वीआईपी मूवमेंट के समय नजरबंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के हक की लड़ाई मैं जारी रखूंगी, इसके अलावा भले मुझे कितना भी परेशान क्यों न होना पड़े।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें