उत्तर प्रदेश,  गाजियाबाद: दीपक मीणा बने गाजियाबाद के डीएम

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश,  गाजियाबाद। योगी सरकार ने बृ‌हस्पतिवार देर रात सूबे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 31 आईएएस अधिकारी ट्रांसफर किए गए हैं। गाजियाबाद और मेरठ समेत 14 जिलों ‌को नए डीएम मिले हैं। गाजियाबाद के डीएम बनाए दीपक मीणा अब तक मेरठ के डीएम थे। टाटा में बड़े पैकेज वाली नौकरी छोड़कर 2011 में आईएएस बने दीपक मीणा तेज तर्रार और स्वच्छ छवि वाले अधिकारी माने जाते हैं। निवर्तमान डीएम गाजियाबाद इन्द्र विक्रम सिंह को मंडी परिषद में सचिव बनाया गया है।

गाजियाबाद जिले को मिले नए डीएम दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने खड़गपुर आईआईटी से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) किया है। बीटेक करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में कैंपस प्लेसमेंट ले लिया था। नौकरी के साथ दीपक मीणा ने पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने कड़ी मेहनत से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और 2011 बैच में सलेक्शन लेकर आईएएस बन गए। दीपक मीणा को भारतीय प्रशासनिक सेवा में यूपी कैडर मिला।

जानिए दीपक मीणा का प्रशासनिक सेवा सफर
मसूरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दीपक मीणा ने बतौर ट्रेनी आईएएस आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पोस्टिंग पाई। यह बात है 2014 की। उसके बाद दीपक मीणा सहारनपुर और अलीगढ़ में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। उसी साल यानि, 2014 में दीपक मीणा ने बतौर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बुलंदशहर में पोस्टिंग पाई। कई जिलों में सीडीओ रहने के बाद दीपक मीणा 2017 से 2019 तक डीएम श्रावस्ती रहे। श्रावस्ती के बाद सिद्धार्थ नगर में भी जिलाधिकारी रहे और फिर 14 अप्रैल, 2022 को डीएम मेरठ बन गए थे। बृहस्पतिवार देर रात दीपक मीणा को डीएम गाजियाबाद बनाया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img