उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: बुक एक्सचेंज मेले का पहला चरण 22 मार्च से शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन का निशुल्क बुक एक्सचेंज मेला 22 मार्च से लगने जा रहा है। इस बार मेला तीन के बजाए दो चरणों में लगेगा, जहां अभिभावक तथा छात्र अपनी पुरानी किताबों तथा कॉपियों को आपस में निशुल्क बदलकर लाभ उठा सकते हैं। संगठन की बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक का आयोजन शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में हुई।

एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि बुक एक्सचेंज मेले का पहला चरण 22 एवं 23 मार्च को शास्त्रीनगर के लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा चरण 30 मार्च को यॉर्क ग्राउंड, करकड़ मोड़, राधा कुंज, डेल्टा कालोनी में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में अभिभावक तथा छात्र आपस में अपनी पुरानी किताब-कॉपियों के बदले अगली कक्षाओं की किताब-कॉपियों से आपस में बदल सकते हैं। इसके अलावा अपनी प्रतियोगी परीक्षा, कॉमिक, जूते-मौजे और ड्रेस आदि भी बदल सकते हैं। जो सक्षम हैं वह अपनी किताबें और अन्य सामान दान भी कर सकते हैं। यह पुस्तक एकदम निशुल्क है। संगठन ने ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों से मेले में आकर लाभ उठाने की अपील की है तथा दूसरे संगठनों से भी इसी तरह की मुहिम के लिए आगे आने का आह्वान किया है। एसोसिएशन सचिव अनिल सिंह ने कहा कि इस तरह से जहां अभिभावकों को आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी वहीं दूसरी तरफ कागज के लिए पेड़ों की अंधाधुंध हो रही कटाई से पर्यावरण को जो नुकसान पहुंच रहा है उसे कम करने में भी मदद मिलेगी। संगठन की तरफ से यह मेला पिछले आठ सालों से लगाया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में अभिभावक शामिल होते हैं और लाभ उठाते हैं। संगठन की बैठक में पवन शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, साधना सिंह, नवीन राठौर, कौशल ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, विवेक त्यागी मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img