Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या, दफीने में उमड़े हजारों लोग

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में रविवार की रात पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सुफियान की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

सुफियान और अकरम पुत्र हाजी वाहिद मोहल्ला ऊपरकोट से लगभग रात 8 बजे कार में सवार होकर अपने दोस्त कादिर अली के साथ खुर्जा सिटी में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया गया कि‌ रास्ते में गांव नीमखेड़ा के पास पीछे से आई एक अन्य कार में सवार लोगों ने ओवरटे कर रोक लिया। आरोपीयों ने लाठी डंडों और लोहे की राख से हमला बोला दिया। हिंसक झड़प में सुफियान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई अकरम घायल हो गया।

पुलिस ने मृतक सुफियान के शव को दफनाने के लिए परिजन और रिश्तेदार कब्रिस्तान पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ भी मौजूद थी। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, कई सर्किल ऑफिसर्स और भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं। आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें