Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

Uttar Pradesh : विशेष टीम गठित कर हो जमीनी विवादों का निस्तारण- मुख्यमंत्री

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण विशेष टीम गठित करके किया जाए। जमीन का मालिकाना हक उसके वास्तविक स्वामी के पास ही होना चाहिए। किसी व्यक्ति की जमीन पर यदि दबंगों ने कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों को कानूनी सबक सिखाया जाए। किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।

सीएम योगी गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन में भूमि विवाद के मामलों में उन्होंने अफसरों से कहा कि विशेष टीम लगाकर ऐसे मामलों को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें