Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रासगुल्ला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी

Hapur News : हापुड़ के अर्जुन नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (एफएसडब्ल्यू) की टीम ने रविवार को एक रासगुल्ला बनाने की फैक्ट्री पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में साफ-सफाई और उत्पादन प्रक्रिया की स्थिति जांची गई, जिसमें गंभीर खामियां पाई गईं।

110 किलो रासगुल्ला नष्ट किया गया

टीम ने लगभग 110 किलो रासगुल्ला नष्ट किया, जिसमें मक्खियां मिली थीं। एफएसडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि रासगुल्ला के नमूनों की जांच की गई है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कारखाने को सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया है।

कारखाने को सुधारने के निर्देश

नोटिस में उत्पादन क्षेत्र की साफ-सफाई, उपकरणों की स्वच्छता और रासगुल्ला के भंडारण में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भविष्य में भी जारी रहेगी जांच

निरीक्षण दल ने यह भी बताया कि भविष्य में इस कारखाने और आसपास के अन्य खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की नियमित जांच जारी रहेगी। एफएसडब्ल्यू ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी कारखाने में स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उत्पाद नष्ट करने का प्रावधान लागू होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें