Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी हुई कार पर फर्जी फास्टैग, पुलिस ने लगाई थी फाइनल रिपोर्ट

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित चौधरी कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़ी कार 24 जुलाई 2025 को चोरों ने चोरी कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की, लेकिन बाद में कार चोरी का मामला झूठा बताकर इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। अब कार के नंबर से फास्टैग कटने पर पता चला है कि जिला संभल निवासी व्यक्ति इसे चला रहा है।

कार स्वामी समद ने थाना समाधान दिवस में सीओ वरुण मिश्रा से शिकायत की है। समद ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को उन्होंने अपनी कार बुलंदशहर रोड स्थित बंद पड़े चौधरी कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़ी की थी। चोर उनकी कार को चोरी कर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोतवाली पुलिस उनकी कार को तलाश नहीं कर पाई और कुछ दिनों बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

20 अक्तूबर को वह अपना फास्ट टैग बंद कराने लिए पिलखुवा के छिजारसी टोल पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने उनका फास्टैग पहले ही बंद होने की जानकारी दी। पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि जिला संभल के गांव निवासी व्यक्ति ने उनकी कार का फास्टैग बनवा लिया है। उनकी कार चलाई जा रही है। आरोपी ने उनकी कार का फास्टैग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया संभल शाखा से बनवाया है।सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें