उत्तर प्रदेश : नोटबंदी के 9 साल बाद भी पुराने नोटों का काला खेल, हापुड़ में गिरोह धराशायी

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों का काला खेल करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 78.50 लाख रुपये के पुराने नोट, एक अवैध असलहा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरोह टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर सक्रिय था और ग्राहकों को झांसा देता था कि पुराने नोटों को नए नोटों में बदला जा सकता है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के तार कई जिलों तक फैले हुए हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार उर्फ प्रवीन कुमार, अनस उर्फ अजीम अहमद, अफसर उर्फ अजमल, आरिफ, वसीम और हिदायत उर्फ शाहरूख शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह का एक कॉन्टैक्टर ही पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है और इसकी तलाश की जा रही है।

एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि हापुड़ पुलिस लगातार अपराधियों पर कड़ी निगाह रख रही है और नोटबंदी के बाद भी पुराने नोटों का कारोबार करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता को चेतावनी दी कि ऐसे लालच में न आएं और यदि कहीं भी पुराने नोटों या संदिग्ध लेन-देन का खेल दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img