उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश हुआ लंगड़ा

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से सफेद अर्टिगा कार, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक काला बैग और करीब 2900 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश

अलीपुर अंडरपास के पास गश्त के दौरान पुलिस को एक सफेद अर्टिगा कार संदिग्ध लगी। पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में कार एक ट्यूबवेल से टकरा गई। कार से उतरे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शौकीन के दाहिने पैर में गोली लगी।

शौकीन को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया

शौकीन को गिरफ्तार कर देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी शाहरुख मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, शौकीन 4-5 आपराधिक मामलों में वांछित है। दोनों बदमाशों ने 28 अगस्त को गाजियाबाद के डासना बस अड्डे से एक कारपेंटर सचिन कुमार को लिफ्ट देकर लूटा था। उन्होंने सचिन का मोबाइल, 7000 रुपये और अन्य सामान छीन लिया था।

फरार बदमाश की तलाश जारी

फरार बदमाश शाहरुख की तलाश जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img