राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : चारा काटने की मशीन से करंट लगने पर बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गजालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह दोपहर के समय घर पर चारा काटने वाली मशीन पर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मशीन में करंट आ गया और उन्हें जोरदार झटका लगा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

Related Articles

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल से शव को घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतका के पति कुंवरपाल, दो पुत्र और दो पुत्रियों का दुख से बुरा हाल है। मंगलवार की शाम परिजनों ने ब्रजघाट ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button