उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : कोहरे की वजह से एनएच-9 पर एक साथ भिड़े तीन वाहन, कोई हताहत नहीं

Hapur News : हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 पर देर रात को एक साथ तीन कार आपस में भिड़ गई। इस हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वाहनों की भिड़ंत होने के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू किया।

Related Articles

गुरुवार देर रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जिससे विजीबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को कुछ दूर का भी नहीं दिख रहा था। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन में एक आर्टिका में पीछे से आ रही एक अन्य आर्टिका कार की भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे पिकअप का चालक गाड़ी पर संतुलन नहीं बना पाया और आगे क्षतिग्रस्त हुई कार से टकरा गई।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button