Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश: मथुरा में कुत्तों का आतंक, 7 साल की बच्ची को काटा

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव तेहरा में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के शरीर पर कई गहरे घाव हो गए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना

कुत्तों द्वारा किए गए अटैक की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना में घायल हुई बच्ची के पिता उमेश चौधरी के अनुसार आसपास के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी उनकी 7 वर्षीय बेटी सृष्टि खेलते खेलते थोड़ी दूर चली गई, इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर अटैक कर दिया।

आवारा कुत्तों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं

पीड़ित के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी आवारा कुत्ते राह चलते बुजुर्ग और बच्चों पर हमला कर चुके हैं। नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं

हाला ही में सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में संशोधन कर देशभर में आदेश लागू कर सभी नगर निकायों को हलफनामा दाखिल कर मौजूदा ढांचागत संसाधनों के आंकड़े बताने के साथ हर वार्ड में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए एक निश्चित फीडिंग प्वाइंट बनाने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन मथुरा बृंदावन नगर निगम के क्षेत्रों में न तो अभी कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम बनाई गई है और न ही वार्डों में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें