Uttar Pradesh : हापुड़ में डीएम-एसपी ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

Hapur News : सावन माह में जनपद में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को हेलीकॉप्टर से जनपद की सीमा में स्थित कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इसी दौरान प्रशासन की ओर से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम छपकौली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर जैसे ही हेलीकॉप्टर से फूलों की पंखुड़ियां बरसीं, श्रद्धालुओं का जोश बढ़ गया। पूरे क्षेत्र में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे शिवभक्तों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए विश्राम शिविरों का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मार्गभर में व्यापक सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। कांवड़ियों का कहना था कि पुष्प वर्षा और हवाई निगरानी से यात्रा के दौरान सुरक्षा का भरोसा मिला और यात्रा और अधिक यादगार बन गई।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img