Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में जिलाधिकारी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Hapur News : जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर की ग्राम पंचायत भगवती उर्फ लिसडी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कब्रिस्तान के लिए जमीन उपलब्ध कराने, नाली, गलियों में जल भराव, पेंशन, कृषि सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलना, पेंशन आदि समस्याएं बताईं।

जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गांव वालों से गांव की विभिन्न समस्याओं जैसे खेल का मैदान की जानकारी ली।

समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश

जन चौपाल में अजहरुद्दीन ने बताया कि उनकी गली में बिजली के नंगे तार लटके हुए हैं, जिससे बरसात में पेड़ों पर करंट उतरने का डर बना रहता है। इस पर जिलाधिकारी ने अभियंता को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

माटी कला के तहत पट्टा उपलब्ध कराने की मांग

जन चौपाल में माटी कला के तहत पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने पट्टा नंबर 72 की जांच कर माटी कला के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

किसान सम्मन निधि का लाभ दिलाने का आश्वासन

जन चौपाल में महिला अर्चना ने बताया कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद किसान सम्मन निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उसको आश्वासन दिया कि किसान सम्मन निधि का लाभ अवश्य दिया जाएगा और उसके बच्चों को स्कॉलरशिप योजना के तहत भी लाभान्वित किया जाएगा।

स्कॉलरशिप योजना का लाभ दिलाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जन चौपाल में कालू पुत्र लकी को स्मार्टफोन उपलब्ध करने को कहा, जिससे लकी को पढ़ाई में सहायता मिल सके। उन्होंने प्रियंका पुत्री ओमपाल को स्वयं सहायता समूह के द्वारा प्रशिक्षण देने और उसके स्वयं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया।

कोरोना काल में मृतकों के परिवारों को स्कॉलरशिप योजना का लाभ

जन चौपाल के अंत में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से ऐसे परिवारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिनके माता या पिता या दोनों कोरोना काल के दौरान जिनकी मृत्यु हुई है, जिससे उनके परिवारों को स्कॉलरशिप योजना का लाभ दिलाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें