Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : देवकीनंदन महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर जताया आक्रोश, बोले- अपनों को बचाना नफरत नहीं

Mathura News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों और पिछले 25 दिनों में आठ हिंदुओं की हत्या के मामले ने ध्यान खींचा है। इस मुद्दे पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने मथुरा के गोवर्धन में ब्रज यात्रा के दौरान बयान दिया। उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए और उन लोगों पर निशाना साधा जो उन्हें ‘नफरती’ कहते हैं।

महाराज देवकीनंदन ने अपने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा, “आप लोग मुझे ‘नफरत का चंदन देवकीनंदन’ कहते हैं। अगर तिलक की बात करना, अपने बच्चों और मंदिरों को बचाने की गुहार लगाना नफरत है, तो हाँ, हम नफरत फैला रहे हैं।”

उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग हिंदुओं को जिंदा जला रहे हैं, गोलियां मार रहे हैं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, क्या वे ‘शांति का संदेश’ दे रहे हैं।

देवकीनंदन ठाकुर ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो दूसरों को उपदेश देते हैं, लेकिन बांग्लादेश में सनातनियों की लगातार हत्याओं पर चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब वहां मंदिरों में आग लगाई जा रही है और घरों से लड़कियों को उठाया जा रहा है, तब भी दुनिया खामोश है। उन्होंने पूछा कि क्या इन हत्यारों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जाना चाहिए।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि “अगर बांग्लादेश में एक भी हिंदू मारा जाए, तो वहां सैनिक कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक हिंदू की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

अंत में, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें दुनिया की राय की परवाह नहीं है। महाराज ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा, “मुझे कोई कुछ भी कहे, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मेरा दर्द अपनों के लिए है। मेरी पहली प्राथमिकता मेरा सनातनी भाई, मेरा हिंदू और मेरा सनातन राष्ट्र है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें