उत्तर प्रदेश : मेरठ रेंज में अपराध पर लगाम, ऑपरेशन प्रहार के तहत हजारों अपराधियों पर कार्रवाई

Hapur/Meerut : मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीआईजी की ओर से जारी प्रेसनोट में उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में पिछले वर्ष की तुलना में अपराध में कमी आई है।

एक जनवरी 2025 से 30 नवंबर तक की अवधि में हापुड़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत 23, शस्त्र अधिनियम के 506, एनडीपीएस एक्ट के 32 और आबकारी अधिनियम के 380 मुकदमे दर्ज किए गए। गुंडा एक्ट के अंतर्गत 167 गुंडे और 30 को जिलाबदर किया गया। इनमें 31 अभियुक्तों को धारा 10 गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रेंज स्तर पर आपरेशन प्रहार के तहत कुल 673 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जिनमें हापुड़ के 41 अपराधियों पर विभिन्न स्तरों से इनाम घोषित किया गया। आपरेशन पहचान के जरिए लूट, चोरी जैसे गंभीर अपराधों में 2024 की तुलना में 2025 में कमी दर्ज की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img