Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : वृंदावन में वीवीआईपी मूवमेंट, मन की बात कार्यक्रम में साथ दिखेंगे सीएम योगी और भाजपा के शीर्ष नेता

Mathura News : कान्हा की नगरी रविवार को बड़े सियासी और प्रशासनिक घटनाक्रम की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक साथ वृंदावन पहुंचेंगे। अक्षय पात्र स्थित चंद्रोदय मंदिर परिसर में प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर धर्मनगरी में उत्साह के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।

सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम संपन्न होने के बाद तीनों नेता ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मांट विधायक राजेश चौधरी के आवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने शनिवार को स्वयं कार्यक्रम स्थलों और प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण किया। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग की टीमें बीते 48 घंटों से सड़कों को गड्ढामुक्त करने, रंग-रोगन कराने और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। नए बस स्टैंड से लेकर बिरला मंदिर मार्ग तक विशेष रूप से सजाया-संवारा जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। डीग गेट चौकी के सामने से अस्थाई अतिक्रमण और मंडी को पूरी तरह हटवा दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। नए बस स्टैंड के अंडरपास के दोनों ओर पर्दे लगाए गए हैं ताकि मार्ग से गुजरते समय किसी भी अव्यवस्था का दृश्य न दिखे। देर शाम तक मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक प्रोटोकॉल मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मांट क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश चौधरी के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपने दौरे की शुरुआत प्रातः 9.30 बजे मांट तहसील क्षेत्र के बाजना कट से करेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में तीनों नेता एक छोटी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वृंदावन में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री विधायक राजेश चौधरी के आवास पर भोजन भी करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें