Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए आए सीएम योगी आदित्यनाथ का जगह-जगह स्वागत, तिरंगा लहराकर जनता ने जताया आभार

Gorakhpur/Lucknow News : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए आए सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह जोरदार अभिवादन किया गया। इस दौरान जनता में गजब का उत्साह देखा गया। एक्सप्रेसवे का शानदार उपहार मिलने से आह्लादित जनसमूह ने हाथ में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके सम्मान में नारे लगाते हुए कहा, बहुत बहुत आभार महाराज जी।

जनता ने एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े होकर उनका अभिवादन किया

शुक्रवार को आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने काफिले के साथ एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हुए लोकार्पण समारोह के दूसरे स्थान भगवानपुर टोल प्लाजा पर आए। इस दौरान अनेक स्थानों पर क्षेत्रीय जनता ने एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े होकर उनका अभिवादन किया। गोरखपुर में कम्हरियाघाट से लेकर भगवानपुर टोल प्लाजा तक पंद्रह स्थानों पर जुटे जनसमूह ने सीएम का स्वागत किया। कम्हरियाघाट पर खजनी के विधायक श्रीराम चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया जबकि अन्य स्थानों पर स्वागत की अगुवाई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की। सभी स्थानों पर स्वागत के लिए जुटे लोगों के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था। मुख्यमंत्री का वाहन पास आते ही लोगों ने उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

जनता के जोश की सराहना की और आभार जताया

कम्हरिया घाट के अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 42, 37.20, 31, 29.30, 26.80, 24.60, 22.80, 20.80, 17.50, 15.50, 12.80, 10, 8.20 और 7 किलोमीटर पर मुख्यमंत्री का क्षेत्रीय जनता से जोरदार स्वागत किया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 10 पर सांसद रविकिशन शुक्ल और सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में, किलोमीटर 7 पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह और गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने जगह जगह हुए स्वागत के लिए मंच से जनता के जोश की सराहना की और आभार जताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें