उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बाइक सवार 5 लोगों की मौत का मामला, आरोपी कैंटर चालक गिरफ्तार

Hapur News : 2 दिन पूर्व एक कैंटर चालक की लापरवाही से 5 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जानकारी के मुताबिक हाथरस निवासी सुनील नाम का चालक टोल टैक्स बचाने के लिए कैंटर को गलत दिशा में ले जा रहा था। धीरखेड़ा से कच्चा खाद्य माल लेकर अलीगढ़ जा रहे कैंटर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने नाकाबंदी कर शुक्रवार की दोपहर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार टोल बचाने के लिए रोंग साइड से वाहन निकाल चुका था। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img