Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : लव जिहाद के विरोध में बुलंदशहर में कैंडल मार्च

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर KGMU लखनऊ में हुए लव जिहाद और धर्मांतरण की घटना का विरोध किया। चिकित्सकों ने बताया कि KGMU में एक मुस्लिम चिकित्सक ने हिंदू जूनियर रेजिडेंट का शोषण किया और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया।

मेडिकल कॉलेज के ओएसडी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कैंडल मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में लव जिहाद को रोकना है। समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, महासचिव मयूर अग्रवाल और अन्य चिकित्सकों ने लव जिहाद के खिलाफ विरोध जाहिर किया।

इस कार्यक्रम में कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विनोद, डॉ. अलका, डॉ. कपिल, डॉ. सतेंद्र, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. दीपक सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, शुभम मालिक, अंकुर गोयल आदि शामिल थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें