Uttar Pradesh : हापुड़ में घर के बाहर खड़ी बुग्गी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गंगानगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बुग्गी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात को बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गंगानगर कॉलोनी निवासी बुद्धप्रकाश शर्मा के अनुसार उन्होंने 11 अप्रैल की देर रात अपनी बुग्गी घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन अगली सुबह वह गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि देर रात एक बाइक पर सवार दो युवक कॉलोनी में आते हैं। इनमें से एक युवक बाइक पर ही बैठा रहता है, जबकि दूसरा युवक उतरकर कुछ ही सेकंड में बुग्गी को लेकर मौके से फरार हो जाता है। इतनी तेजी से हुई इस चोरी की घटना ने इलाके के लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने में मामले की तहरीर दे दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर चोरी की बुग्गी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img