Uttar Pradesh : हापुड़ में बेखौफ चोरों ने भाजपा नेता के कार्यालय को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Hapur News : हापुड़ में जनपद में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस गश्त को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके प्रीत विहार में स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी, जरूरी बैनामे और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण एचपीडीए के पास भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान का “महादेव प्रॉपर्टीज” के नाम से कार्यालय है। सोमवार सुबह जब कर्मचारी और लोग कार्यालय पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

भाजपा नेता के कार्यालय में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों में इसी कार्यालय में यह चौथी चोरी की घटना है। बार-बार एक ही स्थान को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img