Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : ब्रजवासियों ने दी ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि

Mathura News : मथुरा में बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम, छटीकरा रोड पर आयोजित इस सभा में उनकी पत्नी और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों के साथ मिलकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े लोग और कई स्थानीय राजनेता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख और फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शामिल थे, जिन्होंने अभिनेता के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।

हेमा मालिनी ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मेंद्र जी का मथुरा और ब्रज से गहरा नाता था, इसलिए उन्होंने ब्रज के उनके चाहने वालों के लिए यह विशेष सभा रखी है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरी दुनिया में एक शून्य पैदा हो गया है।

सभा में ब्रज के संत समाज, गणमान्य नागरिकों और हजारों प्रशंसकों ने धर्मेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी ने प्रार्थना की कि अभिनेता की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें