उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर से बड़ी खबर, पुलिया से टकराई कार, परिवार के 5 लोगों की कार में जिंदा जलकर मौत

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पुलिया के डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे 3 फीट नीचे सूखी नहर में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। इस दौरान कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए। वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ। सभी मृतक बदायूं के सहसवान कस्बा के रहने वाले थे। सभी निजी स्विफ्ट कार से बदायूं से ही दिल्ली जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सभी सुबह करीब 3:30 बजे घर से निकले थे। जैसे ही थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के‌ गांव जानीपुर के चंदौस तिराहे के पास पहुंचे तो यह हादसा हो गया। कार (DL-3CDB-7567) में सवार परिवार चमनपुरा, थाना सहसवान, बदायूं से मालवीय नगर दिल्ली जा रहा था। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मामले की जांच कर रहे हैं।

 

https://youtu.be/1qkvYvlkP60

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img