उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास, पुलिस ने लिया एक्शन

Hapur News : हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया गया। घटना बुधवार शाम की है जब किशोर अपने पड़ोसी के घर में खेल रहा था। गांव का ही एक युवक अभिषेक वहां पहुंचा और किशोर को सौ रुपये का लालच देकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

इसी दौरान पड़ोसी की पत्नी वहां आ गई। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। लेकिन जाते समय उसने किशोर को धमकी दी कि अगर वह किसी से इस बारे में बताएगा तो उसे जान से मार देगा। घटना के बाद डरा हुआ किशोर रोते हुए घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता तुरंत अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को उसके गांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img