Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : अनिरुद्धाचार्य के पोस्टर पर कालिख पोती, FIR की मांग, महिला विरोधी टिप्पणी पर बढ़ा विरोध

Mathura News : (सौरभ) कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा महिलाओं को लेकर की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को महासभा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर अनिरुद्धाचार्य के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस प्रशासन से तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।

अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर अपनी टीम के साथ मंगलवार को परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं, जहां वे प्रदर्शन की योजना बना रही थीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने मीरा राठौर की शिकायत सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, मीरा राठौर द्वारा सोमवार को अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के गेट के बाहर ही कथा प्रवक्ता के पोस्टर पर कालिख पोतकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब भी अनिरुद्धाचार्य वृंदावन आएंगे, उन्हें पकड़कर आगरा के पागलखाने में भर्ती कराया जाएगा। मीरा राठौर ने पुलिस प्रशासन से एक बार फिर कथा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है।

इस मामले में मीरा राठौर और अवतार सिंह की बाइट भी ली गई, जिसमें उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सख्त कार्रवाई की बात कही। अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है और यह मामला गरमाता जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें