Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा के वृंदावन कोतवाली पहुंचे अनिरुद्ध आचार्य, कहा- मीडिया आज की मंथरा है, मेरी हत्या करा सकती है’

Mathura News : वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 13 दिसंबर को मथुरा में आयोजित अपनी कथा के दौरान मीडिया पर भयंकर प्रहार किया, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने मीडिया को ‘आज की मंथरा’ बताते हुए उन पर सनातन धर्म को बदनाम करने, अपने ख़िलाफ़ साज़िश रचने और हत्या कराने तक की साज़िश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

अनिरुद्धाचार्य ने दावा किया कि कुछ मीडिया संस्थान लगातार सनातन को बदनाम कर रहे हैं और इंटरनेशनल मीडिया उनके पीछे पड़ी है। उन्होंने कहा, “वे टीआरपी के लिए मुझे मरा हुआ बताकर ब्रेकिंग चला सकते हैं। इनके पास पैसे बहुत हैं, मेरी हत्या भी करवा सकते हैं। ये धर्मेंद्र जी को उनकी मौत से पहले ही मार चुके थे।”

उन्होंने मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाने का भी आरोप लगाया। एफआईआर की खबर मिलने पर थाने जाने और वहां कोई केस दर्ज न होने की जानकारी मिलने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “मीडिया आज की मंथरा है। पहले मंथरा लड़वाती थी आज मीडिया लड़वाती है।”

अनिरुद्धाचार्य ने यह भी आशंका जताई कि पैसों के दम पर, कल को एक लड़की को एक करोड़ देकर उन पर झूठा चरित्रहीनता का केस भी दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कसूर केवल सनातन की सेवा करना है। उन्होंने दावा किया कि वे लोगों को गुटखा और शराब पीना छुड़वा रहे हैं, जिससे इन उत्पादों का विज्ञापन करने वाले मीडिया घरानों के बिजनेस पर असर पड़ रहा है।

मीडिया पर हमला बोलने के साथ ही, अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों और स्त्रियों के प्रति दिए गए अपने पूर्व के विवादास्पद बयानों को भी दोहराया। उन्होंने 25 साल की लड़कियों के ‘चार जगह मुंह मारने’, लिव-इन रिलेशनशिप की सोच को ‘वैश्या’ बताने, और ‘स्त्रियों को सिर ढकने’ संबंधी अपनी टिप्पणियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के टुकड़े तभी होते हैं जब माता-पिता उन्हें सही संस्कार नहीं देते।

इस बयान के सामने आने के बाद मथुरा के पत्रकार समुदाय में भारी रोष है। पत्रकारों ने बयान को अशोभनीय और अमर्यादित बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि व्यास पीठ पर बैठकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस काउंसिल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कथावाचक की शिकायत करने की तैयारी शुरू कर दी है और ज़रूरत पड़ने पर साधु-संतों से भी संपर्क साधने की बात कही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें