उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ अनीता चौहान टीम के साथ पहुंची और मृतका की पहचान कर परिवार को मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी 60 वर्षीय मुनेश पत्नी रामभूल किसी कार्य से रिलायंस रोड पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थीं कि मुनेश दूर जाकर झाड़ियों में गिर पड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मुनेश सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img