Uttar Pradesh : बुलंदशहर में अलंकार अग्निहोत्री बोले, ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने यहां संगठन के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर के एक होटल में अग्निहोत्री ने ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी।

अग्निहोत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्राह्मण समाज का अपमान करने वालों को समाज के लोग चुनाव में सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग ब्राह्मण समाज के खिलाफ खराब बयानबाजी कर समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

अलंकार अग्निहोत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव को राजकुमार भाटी को पार्टी से बाहर करना चाहिए। अग्निहोत्री का आरोप था कि समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ राजनीतिक दलों को सख्त कदम उठाने चाहिए।

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा प्रदेशभर में तेजी से संगठन को मजबूत कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। अग्निहोत्री ने कहा कि समाज की तरक्की और विकास के लिए एकजुट होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए वह जगह-जगह कार्यक्रम कर रहे हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img