Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, तीन माह के मासूम की मौत, माता-पिता घायल

Hapur : हापुड़ में थाना सिंभावली इलाके में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना संभल जिले के एक दंपति के साथ हुई, जिन्हें सड़क किनारे खड़े होने के दौरान एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिखेड़ा इंटरचेंज के निकट हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दंपति से टकरा गई, जिससे महिला और उसकी गोद में मौजूद तीन माह का बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मझाबली निवासी शोहित अपनी पत्नी खुशी और बेटे रुद्रांस के साथ गढ़मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे।

वे चंदौसी से एक रोडवेज बस में सवार हुए थे, जिसके चालक ने उन्हें गंगा एक्सप्रेस-वे पर सिखेड़ा इंटरचेंज के पास उतार दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

हालांकि, चिकित्सकों ने बच्चे रुद्रांस को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला खुशी का इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें