उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, 3 साल पहले हुई थी मृतक की शादी

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बौड़ा खुर्द में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय विजय ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। विजय की शादी तीन साल पहले पिलखुवा की पबला रोड निवासी तनु से हुई थी।

क्या है पूरा मामला

पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। तनु विजय पर पिलखुवा में रहने का दबाव बना रही थी। बुधवार को हुए विवाद के बाद विजय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत रामा अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या बोली पुलिस

विजय दो भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार अभी तक किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img