Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने आई मां-बेटी और प्रशिक्षु स्टाफ में मारपीट, VIDEO VIRAL

Hapur : हापुड़ के गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आयुष्मान कार्ड बनवाने आई मां-बेटी और टीकाकरण प्रशिक्षु स्टाफ के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, छावनी क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी और बहन के साथ सीएचसी पहुंची थीं। महिला को आयुष्मान कार्ड बनवाना था, जबकि उनकी बहन दवा लेने आई थीं। बहन के उपचार का इंतजार करते समय महिला और उनकी बेटी अस्पताल परिसर में खड़ी थीं। इसी दौरान टीकाकरण कार्य से जुड़ी दो प्रशिक्षु बाहर आईं और आपस में हंसने लगीं। मां-बेटी ने इसे अपनी ओर इशारा कर हंसना समझ लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मां-बेटी ने एक प्रशिक्षु के साथ मारपीट कर दी और उसे चप्पल व थप्पड़ों से पीटा।

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में प्रशिक्षु हंसती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या कमेंटबाजी का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामला गलतफहमी के कारण बढ़ा और मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

हालांकि, थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें