Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : श्रमिक की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Ghaziabad News : शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में जुलाई 2025 में छज्जा गिरने से हुई श्रमिक की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के बाद थाने में तहरीर देने और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र निवासी रेखा गौतम ने बताया कि उनके पति सुमित गौतम दिहाड़ी मजदूर थे और परिवार की आजीविका पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर थी। रेखा के अनुसार 15 जुलाई 2025 को उनके पति सुमित अपने बहनोई देशराज के साथ रोज की तरह राजेंद्र नगर लेबर चौक पर काम की तलाश में गए थे। वहां से शालीमार गार्डन निवासी मनीष सक्सेना दोनों को अपने घर ले गए और छज्जे की मरम्मत का काम सौंपा।

रेखा का आरोप है कि जब सुमित और देशराज ने छज्जे की जर्जर हालत देखी तो उन्होंने सेफ्टी टूल्स लाने की बात कही, लेकिन मनीष सक्सेना ने न सिर्फ इससे इनकार कर दिया बल्कि धमकी देकर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया। मजबूरी में दोनों ने छज्जा तोड़ने का काम शुरू कर दिया, तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया और सुमित तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे।

हादसे के बाद बहनोई देशराज सुमित को तत्काल पास के श्रेया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेखा का आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंचीं तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और इस दौरान मनीष सक्सेना ने उनसे और उनके परिजनों से कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए।

रेखा गौतम का कहना है कि उन्होंने घटना के बाद शालीमार गार्डन थाने में लिखित तहरीर दी और पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पति की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर रेखा गौतम ने अदालत का सहारा लिया, जिसके आदेश पर अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के निर्देश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें