Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

UP Board Practical Exam: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

UP Board Practical Exam: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

नोएडा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट की सीधी निगरानी में कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की सूची तैयार की जा रही है। जनपद में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां सख्त दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी संबंधित कॉलेजों और विद्यालयों में प्रयोगशालाओं को अपडेट किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यूपी बोर्ड ने इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। इससे किसी भी तरह की शिकायत या जांच की स्थिति में रिकॉर्डिंग का उपयोग किया जा सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सीसीटीवी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही परीक्षकों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उनके फोटो और बायोडाटा पहले से ही संबंधित स्कूलों को भेज दिए जाएंगे। परीक्षक के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य उनकी पहचान और विवरण से संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा लेने की अनुमति देंगे। अंक अपलोडिंग प्रक्रिया को भी नियंत्रित किया गया है। मोबाइल एप के माध्यम से एक परीक्षक एक दिन में अधिकतम 70 से 80 परीक्षार्थियों के ही अंक अपलोड कर सकेगा, इसके बाद एप स्वतः लॉक हो जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य अंकों में हेरफेर और अनियमितताओं पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें