Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

UP Board 2026: यूपी बोर्ड 2026: कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव, नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा

UP Board 2026: यूपी बोर्ड 2026: कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव, नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा

नोएडा में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साढ़े तीन लाख उत्तर पुस्तिकाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह में सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचाई जाएंगी। इन उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। कोडिंग युक्त उत्तर पुस्तिकाएं जनवरी के चौथे सप्ताह में परीक्षा केंद्रों तक भेजी जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस बार कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के फॉर्मेट में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पुराने चौड़ाई वाले पैटर्न को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है और परीक्षार्थियों को अब लंबाई वाली कॉपियां मिलेंगी। इस बदलाव से छात्रों को लिखने के लिए अधिक स्थान मिलेगा और उनकी लिखावट पेज के अनुसार साफ-सुथरी दिखाई देगी।

विभाग का कहना है कि इस लेआउट में बदलाव नकल रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई कॉपियों की संरचना इस तरह तैयार की गई है कि उनकी अदला-बदली लगभग असंभव होगी। इससे नकल माफिया पर बड़ा प्रहार होगा और परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान इस तरह से तैयार की गई है कि किसी भी स्तर पर गलत कॉपी बदलने की कोशिश तुरंत पकड़ी जा सके। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के कुल 42,674 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 22,597 छात्र और 20,350 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में 22,773 और इंटरमीडिएट में 20,947 छात्र पंजीकृत हैं।

नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर से लेकर स्कूल स्तर तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद कापियां और प्रश्न पत्र केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों को रखे जाने वाले केंद्रों तक सभी जगह सीसीटीवी निगरानी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें