Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

हवा प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य सरकार की अनूठी पहल; 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला गया: डॉ. रवजोत सिंह

डॉ. रवजोत सिंह
हवा प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य सरकार की अनूठी पहल; 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला गया: डॉ. रवजोत सिंह

हवा प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य सरकार की अनूठी पहल; 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला गया: डॉ. रवजोत सिंह

प्रीति रमोला

चंडीगढ़, 7 फरवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने नागरिकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए, सरकार ने हवा प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला है। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दी।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आर.ए.ए.एच.आई. योजना के तहत 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल के तहत उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 200 पिंक ई-ऑटो 90% सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 160 पिंक ई-ऑटो वितरित किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और निजी वाहनों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से राज्य के प्रमुख शहरों के लिए कुल 347 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है, जिसमें अमृतसर के लिए 100 बसें, जालंधर के लिए 97 बसें, लुधियाना के लिए 100 बसें और पटियाला के लिए 50 बसें शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, पंजाब सरकार एस.ए.एस. नगर (मोहाली) क्लस्टर के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने पर कार्य कर रही है, जिसमें खरड़, कुराली, जीरकपुर, मुल्लांपुर, डेराबस्सी और बनूड़ को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पी.एम.आई.डी.सी.) द्वारा मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक सफर और विश्वसनीय परिवहन सेवाएं प्रदान करेंगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ये विभिन्न पहल न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल शहरी परिवहन सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें