Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यू.डी.आई.डी. एकमात्र पहचान दस्तावेज है: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर
सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यू.डी.आई.डी. एकमात्र पहचान दस्तावेज है: डॉ. बलजीत कौर

सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यू.डी.आई.डी. एकमात्र पहचान दस्तावेज है: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 10 फरवरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। प्रदेश में दिव्यांगजनों को सरकारी सेवाएँ प्रदान करने के लिए बनाए जाने वाले यू.डी.आई.डी. कार्ड की सुविधा देने में जिला बरनाला पहले स्थान पर है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला बरनाला में 70 प्रतिशत से अधिक, यानी 9,766 दिव्यांगजन के यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाए जा चुके हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को केंद्र और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही कार्ड के आधार पर देने के लिए यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड यानी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी.) जारी किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यू.डी.आई.डी. कार्ड न केवल दिव्यांगजनों के लिए एक पहचान पत्र है, बल्कि यह सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पेंशन, प्रशिक्षण, रोजगार और चिकित्सा सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए भी आवश्यक है। इस कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में आसानी होती है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक डिसएबिलिटी सेल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह समर्पित सेल दिव्यांग व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। उन्होंने प्रदेश के दिव्यांगजनों से अपील की कि वे सेवा केंद्रों, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालयों या सिविल अस्पतालों में संपर्क करके यू.डी.आई.डी. कार्ड के लिए अवश्य आवेदन करें, ताकि वे अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें