Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

त्योहारों पर बरसें चौकसी, सुरक्षा की हो पुख्ता व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के द्वारा शिलान्यास व लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
पर्वों पर आमजन को न होने पाए परेशानी, सीएम योगी ने यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाए जाने का निर्देश दिया 

वाराणसी, 7 अक्टूबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के पहले ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलाधिकारियों के साथ शिलान्यास तथा लोकार्पित होने वाले परियोजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराए जाने में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, विजया दशमी एवं अन्य आगामी पर्वों पर पूरी चौकसी बरते जाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि पर्वों पर किसी भी प्रकार से आमजन को परेशानी न होने पाए। मूर्ति विसर्जन वाले स्थलों पर विशेष साफ-सफाई के रास्तों को ठीक कराने के साथ सभी उचित व्यवस्था सुनिश्चित समय से किया जाए । त्योहारों हेतु पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित हो। यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ एवं सुगम बनाए जाने पर भी उनका विशेष जोर रहा। मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक फ्री शहर बनाने में सभी प्रबंध करने को कहा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन, लोकार्पित तथा शिलान्यास होने वाली विभिन्न परियोजनाओं आदि को मुख्यमंत्री के सामने रखा ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

त्योहारों के लिए करें विशेष तैयारी 
सीएम ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा, विजयादशमी एवं अन्य आगामी त्योहारों  को देखते हुए  सभी मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो, मूर्ति विसर्जन वाले स्थलों तालाबों पर विशेष साफ-सफाई, रास्तों को ठीक करने के साथ सभी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध हों। नगर निगम, विकास प्राधिकरण तथा विद्युत विभाग को साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि की उचित व्यवस्था करने को निर्देशित करते हुए प्लास्टिक फ्री शहर बनाने पर जोर दिया।

सीवरेज एवं पेयजल की ट्रेंड संस्था से सर्वे कराकर ठोस योजना तैयार करें 
शहर की सीवरेज एवं पेयजल की समस्याओं के निजात हेतु किसी ट्रेंड संस्था से सर्वे कराकर ठोस एवं बेहतर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव आवास, सिंचाई, नगर विकास तथा नमामि गंगे को वाराणसी बुलाकर उनके साथ बैठकर ठोस कार्ययोजना बनाने को निर्देशित किया। बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की दुकानों के बेहतर संचालन के लिए पुनर्विचार करने हेतु निर्देशित किया, जिससे मंदिर में अधिक से अधिक दर्शनार्थियों की पहुंच आसानी से हो सके। एलएंडटी द्वारा कराये जा रहे सीवरेज एवं पेयजल के कार्यों को सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाए जिम्मेदारी पूर्वक अपनी देखरेख में कराते हुए प्रगति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं अन्य कार्यों हेतु सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू किये जाने को कहा। रोप-वे के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कराते हुए निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाए ।

ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव 
मुख्यमंत्री ने कहा की ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाएं। इसके लिए ग्रामीण हाट बाजार, मत्स्य पालन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि के उपाय किये जाए।

साइबर अपराध से निपटने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान
सीएम योगी ने साइबर अपराधों से निपटने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए विभिन्न समूहों, व्यापारिक संगठनों, विद्यालयों ,कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाय। जिससे जनता साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सके।

बैठक में महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, टी राम, सुशील सिंह आदि जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *