Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ में दो कुख्यात लुटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। यह घटना सेक्टर-54 के टी-पॉइंट पर हुई, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। भागते समय मोटरसाइकिल डिस्बैलेंस होकर गिर गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान राजा ठाकुर और मिथुन ठाकुर के रूप में हुई है, जो हाल ही में एक लूट की वारदात में भी शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 4700 रुपये नगद, अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

अक्टूबर की रात, इन लुटेरों ने दिल्ली से लौट रहे एक व्यक्ति को निशाना बनाया था। आरोपी व्यक्ति को सेक्टर-37 की ओर लेकर गए और सुनसान जगह पर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली। व्यक्ति के विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ने गोली मार दी और दोनों वहां से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की हालत में थे और सुनसान जगह का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान को और सख्त कर दिया है और अन्य मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *